मुंबई एयरपोर्ट पर महिला के अंडरगारमेंट में मिला सवा करोड़ से अधिक का सोना बरामद

मुंबई एयरपोर्ट पर महिला के अंडरगारमेंट में मिला सवा करोड़ से अधिक का सोना बरामद



मुंबई, । 

एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी की घटना सामने आई है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, इसमें एक महिला है। सीमा शुल्क विभाग द्वारा दो अलग-अलग ऑपरेशनों से १ करोड़ ३३ लाख रुपये मूल्य के ३.०७ किलो सोना जब्त किया है। ये महिलाएं दुबई से मुंबई आई थीं। खास बात यह है कि सोने को छिपाने के लिए जिस रूप का इस्तेमाल किया उसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला और एक पुरुष मंगलवार को दुबई से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी। एयरपोर्ट पर उनकी चेकिंग की गई। इस दौरान अधिकारियों को उनके हाव-भाव और मुद्रा संदिग्ध लगी तो उन्होंने उनसे गहनता से पूछताछ की। जब अधिकारियों ने उनकी दोबारा जांच की तो उन्हें महिला के अंडरवियर में सोने की छड़ मिला। इस सोने की छड़ को दो पैकेटों में लाया गया है और इसकी कीमत १ करोड़ ३३ लाख रुपये बताई गई है. 2.5 किलो सोने का पाउडर है। सीमा शुल्क अधिकारी द्वारा हिरासत में लिए गए दो व्यक्तियों की पहचान खेड़ रत्नागिरी के साजद नोरे के रूप में हुई है, जबकि नईमा अहमद उल्दे मुंबई की रहने वाली हैं। दोनों दुबई से भारत लौटे थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने नोरे के अंडरवियर से 1,284 ग्राम वजन और 62.88 लाख रुपये की सोने की छड़ जब्त की है। जबकि उल्दे के अंडरवियर से 63.2 लाख रुपये मूल्य का 1,290 ग्राम सोना बरामद किया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7