विद्युत अभियंताओं का वर्क टू रूल आंदोलन आज से,सुबह प्रदर्शन शाम को सौंपेंगे ज्ञापन
जबलपुर। मध्य प्रदेश. पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रांतीय वरिष्ठं उपाध्यक्ष इंजी. अशोक जैन ने बताया कि धरना प्रदर्शन ज्ञापन सौंपने के बाद विद्युत कंपनी प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा अभियंताओं की उचित मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा. लिहाजा आज १४ अक्टूबर से संघ द्वारा वर्क टू रूल आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा.
जैन ने बताया कि संघ द्धारा प्रदेश के समस्त बिजली कंपनियों में कार्यरत लगभग ३५०० हजार कनिष्ट / वरिष्ठ् सहायक अभियंता अपनी सात सूत्रीय जायज मांगों क्रमश: कंपनी में सहायक अभियंता के रिक्त पदों पर कनिष्ठ अभियंता / वरिष्ठत सहायक अभियंता को वरिष्ठता के आधार पर सहायक अभियंता एवं कार्यपालन अभियंताओं के रिक्त पदों पर पदोन्नति / करंट चार्ज दिये जाये, २०१८ के पश्चात् भर्ती कनिष्ठ यंत्रियो को समान वेतन एवं समान ग्रेड पे दिये जाने, सहायक अभियंता की नवीन भर्ती पर रोक लगाई जाये तथा रिक्त पदों को करंट चार्ज / पदोन्नति से भरे जाये तथा नई भर्ती कनिष्ठ अभियंता के पद पर की जाये तथा संविदा कनिष्ठ अभियंता को नियमित किया जाये, कनिष्ठ अभियंता नियमित व संविदा / वरिष्ठे सहायक अभियंता को जारी अकारण शोकाज/ चार्ज शीट समाप्तत किये जाये एवं प्रताड़ना पर रोक लगाई जाये, सभी बिजली कंपनियों में समान कार्य प्रणाली एवं पदनाम समान रखे जाये, कनिष्ठ अभियंता नियमित व संविदा / वरिष्ठक सहायक यंत्रियों के विरुद्ध धारा ३०४ के तहत प्रकरण दर्ज किये जा रहे है जिस पर रोक लगाई जाये आदि मांगों को लेकर क्रमबद्ध आंदोलन करते हुये सुबह ११ बजे से धरना प्रदर्शन, रैली के पश्चात् आज दि १४ अक्टू्बर को प्रबंध संचालक, पूर्व क्षेत्र, पावर मैनेजमेंट, जनरेशन, ट्रांसमिशन कंपनी को शाम ०४ बजे शक्ति भवन गेट के बैरियर में मुख्यतमंत्री के नाम पर मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपगें । पत्रोपाधि संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यथक्ष इंजी. अशोक जैन, के.के. असाटी, स्वनर्ण सिंह मनकुटिया, जे.ए.शास्त्री , अर्जुन सिंह, एन.पी. सिंह, धीरेन्द्रन कुशवाहा, सतीश कुमार, उदय कुमार, समरेश कुमार, सक्षेप पवार, संजय तिवारी, एम.पी. विश्वषकर्मा, राजेश श्रीवास्तीव आदि ने सभी से उपस्थति की अपील की है।