रादुविवि में युवा उत्सव का आयोजन १९ से , आयोजन को भव्य बनाने तैयारियां शुरु

  रादुविवि में युवा उत्सव का आयोजन १९ से  , आयोजन को भव्य बनाने तैयारियां शुरु 

जबलपुर । 

कोरोना काल में जहां सभी तरह के कार्यक्रम प्रभावित हुये, उनमें रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का प्रख्यात युवा उत्सव भी था. इस बार जब सारी पाबंदियां हट चुकी हैं, तब रादुविवि युवा उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुट गया. १९ अक्टूबर शुरु होकर १९ नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव की तैयारी में विश्वविद्यालय का अर्श से फर्श तक का अमला जुटा हुआ है. अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.विवेक मिश्र ने बताया कि वर्ष २०२२-२३ में युवा उत्सव के लिए विभिन्न तारीख तय हुई है। इसमें अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तर १९, २० और २१ अक्टूबर, अंतर महाविद्यालयीन जिला स्तर ०५, ०६ और ०७ नवंबर तथा अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर पर १७, १८ और १९ नवंबर २०२२ को आयोजन होगा।

कालेजों को मिलीं जिम्मेदारी...............

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी डा.आर के गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालयीन स्तर स्पर्धा के लिए अलग-अलग संस्थानों का चयन किया गया है। पांच नवंबर से प्रारंभ होने वाली महाविद्यालयीन स्पर्धा में एकल गायन, पाश्चात्य, सुगम समूह गायन, पाश्चात्य शास्त्रीय एकल वादन-परपुसन, नान परपुसन स्पर्धा शासकीय होसाइंस कालेज में होगी। प्रश्न मंत्र शासकीय साइंस कालेज तथा माइम, स्किट एवं मिमिक्री ज्ञानगंगा एक्सीलेंस कालेज तिलवारा में होगा। वहीं छह नवंबर को वाद विवाद एवं भाषणा स्पर्धा जीएस कालेज, नाटक श्री राम वाणिज्य महाविद्यालय माढ़ोताल, सात नवंबर को एकल नृत्य शास्त्रीय, समूह नृत्य लोक नृत्य शासकीय महाकोशल कालेज तथा मानकुंवर बाई महिला कालेज में रूपांकन, स्पाट पेंटिंग, क्ले माडलिंग, कोलाज, रंगोली, कार्टून एवं पोस्टर स्पर्धा होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7