गांधी जयंती पर व्याख्यान माला ,अहिंसा से मानवता की ओर

  गांधी जयंती पर व्याख्यान माला ,अहिंसा से मानवता की ओर



जबलपुर।

 जी.एस. कॉलेज, जबलपुर में शनिवार को गांधी जन्म सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम दिवस अहिंसा से मानवता की ओर विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति डी.एम. धर्माधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने गांधीवादी चिंतन, अहिंसा और मानवता पर ज्ञानवर्धक बातें. रोचक ढंग से विद्यार्थियों के सम्मुख प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार पाहवा ने आयोजन के प्रयोजन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि केन्ट विधायक अशोक रोहाणी ने विद्यार्थियों गांधी विचारों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा शिक्षा मण्डल प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. अमरेन्द्र पाण्डेय ने भी गांधीवादी चिंतन पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क प्रबंध अध्ययन का कोर्स कराने की घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, डॉ. डी.बी.कोष्टा, डॉ. एन.सी. त्रिपाठी आदि समस्त प्राध्यापक रजिस्ट्रार सुभाष पाण्डेय एवं समस्त कर्मचारीण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज केशरवानी एवं आभार प्रदर्शन डॉ. शिव कुमार व्यास ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7