प्रकृति के संरक्षण के लिए संकल्प यात्रा १५ को

 प्रकृति के संरक्षण के लिए संकल्प यात्रा १५ को 



जबलपुर। जबलपुर में इतिहास में पहली बार प्रकृति के संरक्षण की दिशा में अलख जगाने के लिए श्री वात्सल्य सेवा धाम के तत्वाधान में एक विशाल संकल्प यात्रा और संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन १५ नवंबर को किया जा रहा है। प्रदेश की प्राकृतिक धरोहरों को सहेजने और उनके संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता से जुड़े इस महायज्ञ में आहुति देने समस्त संस्कारधानीवासियों साथ समिति को मिल रहा है। इस आयोजन के माध्यम से संस्कारधानी समेत प्रदेश और देश को एक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है ताकि प्रकृति की गोद में बसे जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों को संरक्षित किया जा सके। ये जानकारी वात्सल्य सेवा धाम परिवार के प्रमुख अभिषेक सिंह राजपूत (गुरुजी) संगमराज सिंह ,राहुल महावर, दुष्यंत त्रिपाठी, विशाल सोलंकी और यतीन्द्र उपाध्याय ने दी।

संकल्प यात्रा की शुरुआत संजीवनी नगर क्षेत्र से ११:०० बजे होगी जहां से २०० कारों का काफिला शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए मां नर्मदा के तट ग्वारीघाट पहुंचेगा। यात्रा मार्ग संजीवनी नगर, गढ़ा, स्नेह नगर, मदन महल ,होम साइंस कॉलेज ,ब्लूम चौक, शास्त्री ब्रिज ,शंकराचार्य चौक होते हुए ग्वारीघाट पहुंचेगी जहां सभी प्रकृति प्रेमियों को प्रकृति को संरक्षित करने की दिशा में संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद पूरा काफिला दोपहर २ बजे मानस भवन पहुंचेगा जहां संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7