विकास कार्यो का विधायक ने किया निरीक्षण

  विकास कार्यो का विधायक ने किया निरीक्षण  



जबलपुर। केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत ७ करोड़ ५० लाख की राशि मध्यप्रदेश शासन से स्वीकृत कराई है। जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में २ करोड़ रूपये की लागत से आर.सी.सी. नाले का निर्माण कराया जायेगा। केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि निर्मलचंद जैन वार्ड एवं दीवान आधार सिंह वार्ड में रोड एवं नाले का आर.सी.सी. निर्माण कार्य, महात्मा गांधी संस्थान से निर्मलचंद जैन वार्ड कंचनपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में २ करोड़ की राशि से आर.सी.सी. नाले का निर्माण महात्मा गांधी संस्थान से सिध्देश्वर चौंक, कंचनपुर से प्रारंभ होने जा रहा है किसी भी प्रकार की कोई विसंगति न हो निर्माण उच्च गुणवत्ता का हो उसको लेकर विधायक श्री रोहाणी एवं नगर निगम के अध्यक्ष रिंकु बिज ने नाले का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पार्षद बाबा श्रीवास्तव, गुल्लु दुबे, रिक्की यादव, डॉ. यादव, प्रसन्न उपाध्याय, आकाश रजक, उमा श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, शत्रुघन शर्मा, शंकर गोटिया शीतल विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, मनोज पुरोहित एवं नगर निगम जोन ७ के संभागीय अधिकारी अलोक शुक्ला, सब इंजीनियर पवन ठाकुर एवं स्वास्थ्य निरीक्षक विष्णुकांत दुबे उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7