सभी संगठन लामबंद,विद्युत कर्मी करेंगे जेल भरो आंदोलन

 सभी संगठन लामबंद,विद्युत कर्मी करेंगे जेल भरो आंदोलन 

Vikas ki kalam


जबलपुर/विकास की कलम 

म.प्र. वि.मं. तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा तीन सूत्रीय मांगो को लेकर. म.प्र. बाह्य स्त्रोत कर्मचारी संगठन के शिव राजपूत  म. प्र. विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण ठाकुर म.प्र. बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज भार्गव ४. म.प्र. यूनाईटेड फॉर एम्पलाईज इंजीनियरर्स के प्रांतीय संयोजक वी. के. एस. परिहार सहित अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी मुख्य ३ मांगों को लेकर ०६ जनवरी २०२३ एक दिन का जेल भरो आंदोलन एवं ७ जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना हर जिले के अधीक्षण अभियंता के समक्ष पंडाल लगाकर धरना देंगे। 

आंदोलनकारियों की मांग है कि आउटसोर्स कर्मी मीटर रीडर सहित को विद्युत मंडल की कम्पनियों में सविलियन कर उनके लिए मानव संसाधन नीति बनाई जाए वर्ष २०१२ के पूर्व एवं वर्तमान में सेवाकाल के दौरान मृत कर्मी के आश्रित को बिना शर्त अनुकम्पा नियुक्ति दी जायें। २० लाख का बीमा एवं कैशलेस सुविधा दी जाए। भारतीय जनता पार्टी के जनसंकल्प २०१३ में स्वीकार मांग विद्युत संविदा अधिकारी कर्मचारी का नियमितीकरण किया जावे। नियमित कर्मचारी का रोका गया फिंज बेनीफिट दिया जावे।  जबलपुर शक्ति भवन के समक्ष बैरयिर अनिश्चितकालीन धरना दिया जावेगा। संघ के शंभूनाथ सिंह हरेंद्र श्रीवास्तव केएन लोखंडे सतीश तिवारी सतीश साहू लोकेन्द्र श्रीवास्तव दुर्गेश दुबे नीतिन गावंडे सुदीप मेहतो मोहन दुबे राजकुमार सैनी अजय कश्यप अरूण मालवीय सुरेन्द्र मेश्राम विनोद दास आजाद सकवार राजेश सरन मदन पटेल दशरथ शर्मा लखन सिंह राजपूत राजेश यादव इंद्रपाल सिंह जगदीश मेहरा हेमंत पांचे प्रीतम सेन शिव राजपूत पुरूषोत्तम पटेल. सागर पटेल शीतल चौधरी सावन सिंह पटेल संजीव अहिरवार तेजपाल सिंह तोमर राहुल सिंह परिहार आदि ने आंदोलन सफल बनाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7