लखनऊ, बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के समर्थन में आए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ तलब किया है. बताया जा रहा है कि विधायक सुरेंद्र सिंह को अपनी सफाई देने के लिए बुलाया गया है.
*मैहर: शारदा देवी मंदिर में भक्त ने काटी गर्दन....* *न्याय करो मां... की कर रहा था.. पुकार*
सुरेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बलिया कांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में परिवार के साथ जाकर पुलिस से मुलाकात की थी. सुरेंद्र सिंह परिवार वालों के साथ रोए भी थे, जिसका वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद बीजेपी पर खुलकर आरोपी का साथ देने का आरोप भी लग रहा है.
17 अक्टूबर की सुबह विधायक सुरेंद्र सिंह रेवती थाना में दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. BJP विधायक ने कहा था कि अगर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा तो धरने पर बैठ जाऊंगा. वहीं, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के बेटे ने भी योगी सरकार को चेतावनी दे दी थी. बेटे विद्याभूषण सिंह हजारी ने फेसबुक के जरिए कहा था, 'योगी जी, अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा है. आपकी शह पर प्रशासन अत्याचार का अंत कर रहा है. मजबूर होकर सड़क पर उतरेंगे.'
मुख्य आरोपी 3 दिन बाद गिरफ्तार
बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी पुलिस ने सभी आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और 10 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार
