दाउद इब्राहिम की प्रॉपर्टी होंगी नीलाम

 नई दिल्ली । भारत के सबसे बड़े दुश्मन और पड़ोसी देश पाकिस्तान में शरण लिया दाउद इब्राहिम की भारत स्थित प्रॉपर्टी को नीलाम किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। मुंबई स्थित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स दाउद इब्राहिम की प्रॉपर्टी को नीलाम करेगा। 10 नवंबर को ई-नीलामी, टेंडर तथा सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से संपत्ति की नीलामी की जाएगी।


*गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह दबोचा गया..* *बलिया से फरार-लखनऊ में गिरफ्तार..* *पढ़िए केसे हुआ गिरफ्तार..???*




मीडिया रिपोर्ट में स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स के एक अधिकारी ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि संंगठन की ओर से दाउद की प्रॉपर्टी की नीलामी पहले ही करनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कराण देरी हो गई है। नीलामी को लेकर उन्हें कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है। यह नीलामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।
इकबाल मिर्ची की प्रॉपर्टी भी होगी नीलाम....



वहीं दूसरी ओर दाउद इब्राहिम का राइट हैं माने जाने वाले इकबाल मिर्ची की प्रॉपर्टी की भी लपेटे में आ गई है। इकबाल मिर्ची की मुंबई की दो प्रॉपर्टी नीलाम होगी। सांताक्रुज के मिल्टन अपार्टमेंट में इकबाल मिर्ची के नाम पर दो फ्लैट हैं, जिनकी नीलामी की जाएगी। सोसाइटी में मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार दोनों फ्लैटों का एरिया 1254 स्क्वैर फिट है, जिनका रिजर्व प्राइस 3 करोड़ 45 लाख रुपए है। आपको बता दें कि बीते साल सेफमा की ओर से अप्रैल में मुंबई के नागपाडा में दाउद की बहन के नाम का फ्लैट 1 करोड़ 80 लाख रुपए में नीलाम किया था।



नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम

चीफ एडिटर

विकास सोनी

लेखक विचारक पत्रकार

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7