ऑर्डनेंस फैक्टरी के सुरक्षा जवान ने
सीनियर को मारी गोली...
आपसी मनमुटाव की हो रही बात...
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) में एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। साथी की हत्या करने के बाद आरोपित जवान एक कमरे में घुस गया और खुद को अंदर से बंद कर लिया। और वह कमरे के अंदर से फायरिंग कर रहा था। घटनास्थल पर मध्य प्रदेश पुलिस की टीम आ गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार OFK में DSC के एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मारी है। आरोपित जवान का नाम सरकार सिंह बताया जा रहा है जिसे गोली लगी है उसका नाम अशोक शिकारा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इवनिंग परेड के दौरान दोनों में विवाद हो गया था।
आरोपित जवान सरकार सिंह ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद कमरे के अंदर से गोलियों की आवाज आई। इसके कारण इलाके में सनसनी मच गई। समाचार लिखे जाने तक सीएसपी शशिकांत शुक्ला के साथ पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच चुका था।
शनिवार शाम सात बजे आयुध निर्माणी गेट के भीतर स्थित डिफेंस सिक्युरिटी कोर के जवान सरकार सिंग ने अपने जूनियर कमांडिंग आफिसर अशोक सिंघारा की गोली मारकर हत्या कर दी। कातिल जवान इसके बाद रायफल और 32 राउंड कारतूस के साथ ही कैम्पस में छिप गया है। उसने रक्षा संस्थान परिसर के अन्दर पांच राउंड हवाई फायर भी किए हैं।इसके बाद फेक्ट्री के भीतर मौजूद रक्षाकर्मियों में भय व्याप्त हो गया। माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
अधिकारी की डांट से नाराज था आरोपी
बताया जाता है कि सायंकालीन परेड के समय जेसीओ अशोक सिंघारा ने डीएससी के सैनिक को किसी बात पर डांट दिया था,जिस पर गुस्सा होकर उसने जेसीओ के सिर को लक्ष्य करके गोली चला दी। गोली जूनियर के सिर को चीरती हुई निकल गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
परिसर के अंदर छिपे सैनिक की तलाश के लिए सस्त्र पुलिस सावधानी से कदम उठा रही है।इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वो जंगल में भाग गया। दोनों जवान डीएससी प्लाटून ओएफके हैं। जवान ने दूसरे जवान को गोली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री गेट के अंदर परिसर में मारी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। जवान अभी आत्मसमर्पण के लिए तैयार नहीं है। उससे बात करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

