हाथरस का MP कनेक्शन
जबलपुर के बाद मंडला से जुड़े तार
कैसे पहुंची मंडला की बच्ची हाथरस के बस स्टैंड ??
हाथरस, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा पहले ही रेप पीड़िता के केस में उलझा हुआ है लेकिन लगता है कि इस बार हाथरस के पुलिस महकमे की जमकर परेड होने वाली है क्योंकि एक नया बवाल सामने आ चुका है जिसमें
एसपी विनीत जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की देर रात बस स्टैंड पर एक लड़की के बैठे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो एक नाबालिग लड़की देर रात हाथरस बस स्टैंड के पास रोती बिलखती मिली। जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह जिला मंडला के गांव डोंगर की रहने वाली है। उसके साथ 12 और लड़कियों को मध्य प्रदेश के मंडला जिले से हाथरस लाया गया है. इसमें अब ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला खुलकर आया है.
पुलिसवाले ही कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी..कब क्यों कहाँ..??पढ़े पूरी खबर
आखिर लड़कियों को कहां और किस लिए ले जाया जा रहा था ??
विकास की कलम की पड़ताल पर पता चला कि एक सप्ताह पहले स्वजन की सहमति से गांव की करीब 12 लड़कियों को एक व्यक्ति सिलाई कढ़ाई का काम सिखाने का कहकर दिल्ली ले जा रहा था। रास्ते में इन लड़कियों को किसी शहर में बस स्टैंड के पास कमरा किराए पर लेकर रखा गया था। लेकिन बच्चियों को उस जगह का नाम व पता याद नहीं है।
जानिए.....कांग्रेस के घोषणा पत्र पर क्या बोले..केंद्रीय इस्पात/राज्य मंत्री कुलस्ते
बच्चियों को 3 दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर क्यों रखा गया ??
तीन दिन तक एक ही जगह रखने पर दिल्ली ले जाने वाले शख्स पर कुछ शक हुआ तो वह किसी तरह वहां से भाग निकली। लड़की ने बताया गया है कि पिछले 2-3 दिन से चलते हुए कल यहां तक पहुंची है। पुलिस ने उसके स्वजन से संपर्क किया है। लड़की के पिता ड्राइवर हैं। उन्होंने भी सिलाई-कढाई के लिए दिल्ली भेजने की बात बताई। पुलिस स्वजन के आने का इंतजार कर रही है। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
अब मरीज ही खोल रहे अस्पताल प्रबंधन की पोल..वायरल वीडियो से हुआ खुलासा
घटना की सूचना लगते ही बच्ची के परिजन मंडला से हाथरस रवाना
मंडला एसपी ने बताया कि हाथरस पुलिस प्रशासन से हुए संपर्क में यह जानकारी मिली है कि वह लड़की बस स्टैंड में कल रात को मिली थी। जिसकी सूचना वहां के लोगो ने कोतवाली पुलिस को दी थी। कोतवाली पुलिस ने मंडला में लड़की के स्वजनों से संपर्क किया है और परिजन हाथरस के लिए रवाना हो चुके हैं।
हमने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है: एसपी मंडला
मंडला-एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि वे हाथरस पुलिस के संपर्क में सुबह से हैं। इस संबंध में वास्तविकताओं का पता लगाने महिला उपनिरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम हाथरस रवाना कर रहे हैं। जो वहां अन्य जानकारी जुटाएंगी। मंडला से 12 लड़की होने की पुष्टि नहीं हुई है। मंडला जिले में जिस थाना क्षेत्र की लड़की हाथरस में मिली है, उस क्षेत्र में पुलिस पता लगा रही है कि पिछले दिनों औऱ कितनी लड़किया मंडला से गई हैं।
संस्कार धानी में खुलेआम घूम रहे शैतान...दिनदहाड़े बच्ची को बनाया हवस का शिकार
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार
