वंदे भारत मिशन..
वुहान पहुंचा एयर इंडिया का विमान..
19 भारतीय कोरोना संक्रमित..
कोरोनावायरस महामारी के बाद वंदे भारत मिशन के तहत बुहान के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान में 19 भारतीय कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए ।इसकी जानकारी बकायदा एयर इंडिया ने ट्वीट कर साझा की है।
आपको बता दें कि कोरोनावायरस की महामारी के 8 महीने के बाद पहली बार एयर इंडिया के विमान ने चीन के वुहान शहर के लिए उड़ान भरी थी। नई दिल्ली से वंदे भारत मिशन के तहत रवाना होने वाला एयर इंडिया का यह विमान सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। जिसके बाद विमान में 19 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए।
ताज़ा ख़बर .....*यहां मास्क लगाना* *जरूरी ही नहीं बल्कि अनिवार्य* *विधेयक हुआ पारित..*
ट्वीट के जरिए एयर इंडिया ने दी जानकारी
एयर इंडिया के अधिकारियों ने ट्वीट करते हुए एक बयान जारी कर बताया "वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की एक उड़ान यात्रियों को लेकर 30 अक्टूबर को चीन के वुहान एयरपोर्ट पर पहुंची थी । एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के दौरान 19 भारतीय कोरोनावायरस से संक्रमित पाये गए। गौरतलब हो कि भारत से सभी यात्री कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर विमान में सवार हुए थे ।अब इन हालातों को देखते हुए भविष्य की उड़ानों में देरी हो सकती है।
जरूर पढ़ें :- *आखिर आ ही गया..* *निजी स्कूलों की मनमानी पर..* *लगाम लगाने वाला प्राधिकरण..*
सस्पेक्टेड लोगों को प्रोटोकॉल के तहत किया गया क्वॉरेंटाइन
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के एक विमान में करीब 227 लोग सवार थे जिसमें से 19 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं वही विमान में ही लगभग 39 लोगों के कोरोना संक्रमितो के संपर्क में रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
विमान के दिल्ली उतरते ही जैसे अधिकारियों को कोरोनावायरस संक्रमण की भनक लगी वैसे ही इन यात्रियों को विशेष जांच के लिए कोरोना अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है वही बाकी यात्रियों को 14 दिनों के क्वारंटाइन के लिए राजधानी के ही एक होटल में पूरी एहतियात के साथ ठहराया गया है।
यहां जानिए क्या है..
वंदे भारत मिशन..
अपने पाठकों की जानकारी के लिए हमें बताना चाहेंगे कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत चीन के वुहान शहर से ही हुई थी इस महामारी के प्रकोप के चलते भारत ने मार्च में सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर रोक लगा दी थी इसके बाद भारत ने मई में वंदे भारत मिशन की शुरुआत की थी जिसके तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए विशेष फ्लाइट्स का संचालन शुरू किया गया इस मिशन के तहत अब तक 20 लाख से ज्यादा भारतीयों को वापस अपने देश लाया जा चुका है।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार


