यहां मास्क लगाना
जरूरी ही नहीं बल्कि अनिवार्य
विधेयक हुआ पारित..
देशभर में तहलका मचा चुका कोरोनावायरस महज एक बीमारी नहीं बल्कि महामारी है। यही कहा है कि देश में केंद्र सरकार राज्य सरकार तक कोरोना के खिलाफ जंग का ऐलान कर चुके हैं। सभी अपने अपने तरीके से इस महामारी से निपटने के प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में राजस्थान की गहलोत सरकार भी एक बड़ा कदम उठाने जा रही है कोरोनावायरस संक्रमण महामारी को देखते हुए पूरे राजस्थान में राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ सामाजिक व निजी परिवहन साधनों का इस्तेमाल करते समय अब मास्क पहनना अनिवार्य हो चुका है
आगे पढ़ें :-*आखिर आ ही गया..* *निजी स्कूलों की मनमानी पर..* *लगाम लगाने वाला प्राधिकरण..*
राज्य विधानसभा में विधेयक हुआ पारित
कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए मास्क पहनना ही एक महत्वपूर्ण उपाय है जिसे लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार काफी गंभीर है यही कारण है कि राज्य विधानसभा ने इसके लिए एक संशोधन विधेयक सोमवार को ध्वनि मत से पारित कर दिया सदन ने राजस्थान महामारी (संशोधन) विधेयक 20 20 ध्वनि मत से पारित किया विधेयक की धारा 4 में संशोधन कर इसे नया प्रावधान में जोड़ा गया है।
नो मास्क नो एंट्री... की तर्ज पर होगा राजस्थान
पूरे राजस्थान में मास्टर पहनना अनिवार्य है इसके तहत राज्य में लोक स्थान लोक परिवहन निजी परिवहन कार्यस्थल एवं किसी सामाजिक राजनीतिक या आम समारोह मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा जिसने अपना मुंह और नाक फेस मास्क या किसी फेस कवर से समुचित रूप से ढका हुआ ना हो। सरकार का मानना है कि कड़े रुख के चलते ही जागरूक जनता के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्क पहनने की अनिवार्यता समझाई जाएगी।
*Gulabi-gaing* *गुलाबी गैंग उतरी मैदान में..* *महिला आत्म सुरक्षा ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा..*
नो मास्क नो एंट्री... गहलोत सरकार की बड़ी कामयाबी
आपको बता दें कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने पहले भी मास्को को लेकर बड़ा अभियान चलाया हुआ है इसके तहत प्रशासन जगह-जगह मास्क बांट रहा है वही हार्डिंग पोस्टर और प्रचार-प्रसार के द्वारा मास्क पहनने की अपील की जा रही है सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि मास्क के ही वैक्सीन है इससे पहले गहलोत सरकार ने जगह-जगह...नो मास्क नो एंट्री... के पोस्टर भी प्रसारित किए थे जिसे देखते हुए लंदन के हॉस्पिटल में भी...नो मास्क नो एंट्री... के स्टीकर लगाए जाना शुरु हो गया जिसे गहलोत सरकार ने अपनी बड़ी कामयाबी बताई है।
पढ़ना न भूलें...यहां अधिकारियों ने साफ साफ कह दिया...पहले लाओ 5 लाख की रिश्वत फिर करेंगे बिल पास...
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार
