मध्यप्रदेश में बढ़ सकती है..
नेटफ्लिक्स की मुश्किलें..
वर्तमान में वेब सीरीज के जरिए संस्कृति के अपभ्रंश को बढ़ा चढ़ाकर बताने का प्रयास किया जा रहा है यही कारण है कि वेब सीरीज को लेकर अब देशभर में आवाजें उठने लगी वेब सीरीज के जरिए प्रदर्शित किए जा रहे दृश्य ना केवल आम जनता तक भ्रामक प्रचार कर रहे हैं बल्कि आने वाली पीढ़ी के जेहन में दुष्प्रचार का बीज भी बो रहे हैं सबसे खास बात यह है कि इन वेब सीरीज के जरिए एकमात्र हिंदू संस्कृति को निशाना बनाया जा रहा है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ लेकर हिंदू संस्कृति का मजाक उड़ाते हुए उसे कटघरे में भी खड़ा किया जा रहा है जिसे लेकर तमाम हिंदूवादी संगठन एवं हिंदू विचारक लोग काफी आक्रोशित है।
ख़बरों में आगे पढ़ें....*CM Shivraj करेंगे..* *टाइगर रिजर्व में* *"बफर का सफर" की शुरुआत*
नेटफ्लिक्स ओटीटी प्रबंधकों पर दर्ज होगी FIR..
नेटफ्लिक्स पर चल रही वेब सीरीज ‘ए सुटेबल ब्वॉय’ में मध्यप्रदेश के मंदिरों के अंदर दिखाए गए चुंबन दृश्यों को लेकर प्रदेश की गृह विभाग ने सख्त कार्यवाही की है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में सोमवार को अधिकारियों की बुलाई बैठक में नेटफ्लिक्स ओटीटी प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
वेब सीरीज में प्रदर्शित दृश्यों से आहत हो रही धार्मिक भावना
बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कानूनी रुप से चर्चा करने के बाद कहा कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम ए सूटेबल बॉय में फि़ल्माए जा रहे आपत्तिजनक दृश्यों से धर्म विशेष की भावनायें आहत होने का क़ानूनी परीक्षण करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए थे। उन्होंने कहा कि परीक्षण में उक्त कृत्य से धर्म विशेष की भावनाएं आहत होना प्रथम दृष्टिया सही पाया गया। इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन रीवा में धारा 295 का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। फ़रियादी गौरव तिवारी के आवेदन पर उक्त प्रकरण नेटफ्लिक्स के पदाधिकारी मोनिका शेरगिल एवं अम्बिका खुराना के विरूद्ध दर्ज किया गया है।
*नाकारा पति को नसीहत देना* *पत्नी को पढ़ा महंगा..* *पत्नी के गले में किया चाकू से वार*
"ए सूटेबल ब्यॉय" में कुछ भी नहीं सूटेबल
गौरतलब है कि बैठक से पहले भी गृहमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि उसमें मुझे कुछ भी सूटेबल नहीं लगा। हमारे मंदिरों के अंदर कोई भी चुम्बन का दृश्य फिल्माया जाये, उसको मैं अच्छा नहीं मानता। जो चीज़ टाली जा सकती है उसे क्यों नहीं टाल रहे हैं। मैं इसे अच्छा नहीं मानता ये गलत है, ये जहाँ भी होता है वहाँ पर गलत है।
*सेना की वर्दी पहन बन गया मेजर* *और कि करोड़ों की ठगी* *जानिए कौन है यह..??* *9वीं पास नटवर लाल..*
#BoycottNetflixIndia ट्विटर पर हो रहा बायकॉट
अपने आपत्तिजनक दृश्यों और पटकथा को लेकर "ए सूटेबल बॉय" कोल्ड लोगों का बड़ा भारी विरोध सहना पड़ रहा है गौरतलब हो कि नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज के लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर इसका विरोध होना भी शुरू हो गया था. इसी के चलते ट्विटर पर नेटफ्लिक्स को बॉयकॉट करने का ट्रेंड चल रहा है. ट्विटर पर #BoycottNetflixIndia के हैशटैग के साथ लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं।
समाज में लव जिहाद को बढ़ाने की दे रहा सीख...
बताया जा रहा है कि ओटीटी (over the top) प्लैटफॉर्म Netflix पर विक्रम सेठ की किताब पर आधारित वेब सीरीज `अ सूटेबल बॉय` के दूसरे एपिसोड में जो दृश्य दिखाए गए हैं वे काफी आपत्तिजनक है । फिल्माए गए दृश्यों में खास बात यह है कि इसमें बंगाल की एक हिंदू लड़की और एक मुस्लिम लड़के के प्रेम संबंधों को दर्शाया गया है। यहां तक कि एपिसोड में तीन बार मुस्लिम लड़के ( वेब सीरीज का एक किरदार) द्वारा हिंदू लड़की (किरदार) को चुंबन लेते हुए दिखाया गया है।
वेब सीरीज को लेकर हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि जानबूझकर हिंदू संस्कृति की साख को बिगाड़ा जा रहा है।तीनों ही बार चुंबन से जुड़ी अश्लील दृश्य महेश्वर घाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में फिल्माए गए है। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि चुंबन दृश्य और वो भी मंदिर प्रांगण में, क्या ये मात्र एक संयोग है? नहीं ये हिंदू भावनाओं को आहत करने और `लव जिहाद` को बढ़ावा देने का एक शर्मनाक प्रयास है. जिसे हिंदू समाज बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

