CM Shivraj करेंगे..टाइगर रिजर्व में
"बफर का सफर" की शुरुआत
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अपने दो दिवसीय प्रवास पर उमरिया पहुंचेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उमरिया में 2 दिन 24 एवं 25 नवंबर को जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान सीएम शिवराज सिंह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में "बफर का सफर" की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही नाइट सफारी के साथ टाइगर सफारी की भी शुरूआत कर सकते हैं।
बफर का सफर का आगाज करेंगे शिवराज
सीएम शिवराज मंगलवार को टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में पर्यटन दबाब को कम करने के उद्देश्य से बफर इलाके में पर्यटन की शुरुआत करेंगे। क्षेत्र संचालक विंसेट रहीम ने बताया है कि पार्क के तीन बफर क्षेत्र में पर्यटन संबंधी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं साथ ही पनपथा बफर में नाईट सफारी के साथ टाइगर सफारी भी प्रस्तावित है।
*नाकारा पति को नसीहत देना* *पत्नी को पढ़ा महंगा..* *पत्नी के गले में किया चाकू से वार*
वन अधिकारियों की समीक्षा बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे शिवराज
इसके बाद देर शाम बाँधवगढ़ के एमपीटी रिसोर्ट में प्रदेश के वन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ के साथ पीएस वन हिस्सा लेंगे। वही अगले दिन बुधवार 25 नवम्बर को मुख्यमंत्री ग्राम डगडउआ में जनजातीय सम्मान समारोह में शामिल होकर जनजातीय समुदाय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महान विभूतियों को सम्मानित करेंगे।
*सेना की वर्दी पहन बन गया मेजर* *और कि करोड़ों की ठगी* *जानिए कौन है यह..??* *9वीं पास नटवर लाल..*
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार


