सलमान खान बना रहा था
पेट्रोल पंप लूटने की योजना
तभी पीछे से आ धमकी पुलिस...
(सिंगरौली-बैढन-विकास द्विवेदी)
जिला पुलिस अधीक्षक- बीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व सीएसपी - देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी बैढन एवं नगर निरीक्षक- अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अपराधियों की धर -पकड़ अभियान जोरो शोरों से चलाया जा रहा है। जिसमे कोतवाली पुलिस छह हथियारबंद लोगों को पेट्रोल पंप में लूट की योजना बनाने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी लोग आदतन अपराधी हैं ।और इस गैंग के सरगना के ऊपर ₹5000 का नकद इनाम भी घोषित है।
रेलवे पुलिया के पास तैयार हो रहा था गेम प्लान
कोतवाली पुलिस टीम द्वारा हिर्रवाह रेल्वे पुलिया के पास गनियारी स्थित पेट्रोल पम्प में गश्त के दौरान लूट की योजना बनाते 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये पाँचों अपराधियों में गैंग लीडर सलमान खान के ऊपर 5 हजार रूपये का इनाम रखा गया था और उसके साथ गिरफ्तार कुल पाँचों अपराधियों के ऊपर कोतवाली सहित आस-पास के कई थानों में मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी हैं ।
मुखबिर की सूचना रंग लाई
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03 -04 नवम्बर की दरम्यान रात कोतवाली पुलिस को इस आशय की सूचना प्राप्त हुई कि हिर्रवाह रेल्वे पुलिया के पास कुछ अज्ञात बदमाश इकठ्ठा होकर गनियारी में पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बना रहे थे। वही तत्काल सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक- अरूण पाण्डेय द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर को अवगत कराया गया और तत्काल टीमें बनाकर दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश प्राप्त हुआ और वही कोतवाली प्रभारी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 3 टीमें बनाकर घटनास्थल के लिये रवाना की गयी
*Karwa Chauth- में चंद्रदर्शन..* *यहां जानिए आपके शहर मे..* *कब दिखेगा चांद...*
पुलिस की दबिश में पकड़े गए यह शातिर लोग
जहां पर तीनों टीमों द्वारा बदमाशों की घेराबंदी कर दबिश दी गयी जिस पर पाँच शातिर बदमाश जिनमें से सलमान खान उर्फ लाला पिता - अब्दुल कलाम उर्फ मुन्ना खान उम्र 20 वर्ष निवासी- बलियरी, आदर्श उर्फ लालू शाह पिता- लालचंद शाह उम्र 19 वर्ष निवासी- बिलौजी तेलियान टोला, रामकेश उर्फ चिरैया केवट पिता- लक्ष्मण केवट उम्र 22 वर्ष निवासी- पचौर, सुनील कुमार सोनी पिता इन्द्रलाल सोनी उम्र -19 वर्ष निवासी- बलियरी एवं कौशल उर्फ अल्लु शाह पिता सोमलाल शाह उम्र 21 वर्ष निवासी बिलौजी तेलियान टोला थाना बैढन जिला सिंगरौली को पकड़ा गया और पकड़े गये बदमाशों के पास से असलहा बका, राड, डण्डा इत्यादि जप्त किया गया और वही बदमाशों से पूछताछ की गयी तो गनियारी में पेट्रोल पम्प लूटने के इरादे से एकत्रित होना बताया गया ।
*Karwa Chauth में महिलाएं* *अकसर कर देती है ये गलतियाँ..* *यहां जाने नियम,मुहूर्त और पूजा-विधि*
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय, एसआई- आदित्य करदाते, पुष्पेन्द्र धुर्वे, अभिषेक पाण्डेय, प्रआर अरविन्द द्विवेदी, पप्पू सिंह, पिन्टू राय, बीरेन्द्र त्रिपाठी, अरूण पटेल, आर. महेश पटेल, पंकज सिंह, धर्मेंद्र, रामनाथ सिंह की अहम भूमिका रही
ख़बर आपके मतलब की...*आखिर आ ही गया..* *निजी स्कूलों की मनमानी पर..* *लगाम लगाने वाला प्राधिकरण..*
पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत..
इस प्रकरण में उल्लेखनीय है कि पकड़े गये सभी बदमाश आदतन अपराधी हैं जिनके विरूद्ध सिंगरौली एवं सरहदी थाने में चोरी, लूट, डकैती के दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं और प्रकरण के गैंगलीडर सलमान खान के ऊपर पूर्व से पाँच हजार रूपये का इनाम भी घोषित होना पाया गया ।
उक्त प्रकरण कोतवाली पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही में डकैती की योजना बनाते हथियारबंद पाँच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी है और वही कोतवाली पुलिस की इस सफलता पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी सहित टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार



