भाजपा के इन दिग्गज नेताओं पर लगा.. गद्दारी करने का आरोप.. जारी हुआ नोटिस...

भाजपा के इन दिग्गज नेताओं पर लगा..

गद्दारी करने का आरोप..

जारी हुआ नोटिस...




भाजपा काफी अनुशासित पार्टी मानी जाती है। जहां गद्दारों की कोई जगह नहीं होती। यदि पार्टी के उसूलों के खिलाफ जाकर कोई अनुशासन हीनता करता है । तो उसे तत्काल ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। फिर चाहे वो कितने ही बड़े पद पर क्यों न हो। मध्यप्रदेश भाजपा  में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे ही एक मामले में भाजपा के दिग्गज नेता मने जाने वाले शख्स और उनके पुत्र को गद्दारी करने के कारण नोटिस भेजते हुए स्पस्टीकरण मांगा है।


दुखद ख़बर...*ऐसा क्या हुआ जो..??* *करवा चौथ की तैयारी में लगी..* *महिला ने कर ली आत्महत्या...*


जानिए किस पर चला संगठन का चाबुक




पार्टी में अपने क्रियाकलापों से अनुशासनहीनता करने और साथ में पार्टी के उसूलों के साथ गद्दारी करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार एवं उनके बेटे मुदित शेजवार पर लगा है। दोनों को ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में प्रदेश संगठन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने इन दोनों से ही 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।


 "कमबख्त स्पीड ब्रेकर" *आखिर पकड़वा ही दी..* *1 लाख की अवैध शराब...* *चौकिये मत..पढ़िए पूरी ख़बर*


आखिर क्यों लगा इन पर गद्दारी का आरोप..


भाजपा के दिग्गज नेता एवं पार्टी की साख कहे जाने वाले गौरीशंकर शेजवार का नाम अब पार्टी के गद्दारों में शुमार हो चुका है जिसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष काफी नाराज बताए जा रहे हैं और बकायदा इनके खिलाफ एक नोटिस भी जारी किया गया है नोटिस में कहा गया है कि सांची उपचुनाव के अधिकृत प्रत्याशी प्रभु राम चौधरी के खिलाफ निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियां की गई जिसकी शिकायत समय-समय पर प्रदेश संगठन को मिलती नहीं है इसे लेकर पार्टी की छवि भी काफी धूमिल हुई है यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के समक्ष उन्हें 7 दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा वरना अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


*आंटी शब्द सुनते ही* *महिला ने की लड़की की पिटाई* *करवा चौथ की खरीदी करने आई थी महिला..* *पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा*


गजराज सिंह सिकरवार को भी जारी हुआ नोटिस




गद्दारों की इस फेहरिस्त में शामिल  भाजपा के ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार के पिता एवं पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार को भी प्रदेश संगठन द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया है उनके बेटे सत्यपाल सिकरवार को पार्टी से निष्कासित भी किया जा चुका है उन्हें भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन इन दोनों ने ही ना तो चुनाव प्रचार किया और ना ही पार्टी के हित का कोई कार्य किया जिसे पार्टी द्वारा अनुशासनहीनता माना जा रहा।


*एमपी-उपचुनाव-2020* *यहां पूरे गाँव ने कर दिया* *मतदान का बहिष्कार* *क्या है कारण.. पढ़ें पूरी खबर..*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम

चीफ एडिटर

विकास सोनी

लेखक विचारक पत्रकार






Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7