पवित्र नर्मदा तट में.. कच्ची शराब की भट्टी.. आबकारी की टीम ने किया भंडाफोड़

पवित्र नर्मदा तट में..
कच्ची शराब की भट्टी..
आबकारी की टीम ने किया भंडाफोड़...




नर्मदा नदी को अत्यंत पवित्र माना जाता है । यही कारण है कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के सख्त निर्देश है की नर्मदा तटों के आसपास ना तो मांस का विक्रय होगा और ना ही शराब का.. आपको बता दें कि प्रदेश ही नहीं देश भर में नर्मदा नदी श्रद्धालुओं की आस्था का  बड़ा केंद्र है लेकिन अवैध कारोबार में लिप्त लोग अब अपने काले कारनामों को अंजाम देने के लिए इस पवित्र स्थान का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसा ही एक नजारा तब देखने को मिला जब आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देते हुए नर्मदा तट के किनारे बनी कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया।


*शहर में जारी है..* *पीले पंजे का कहर..* *भू-माफियाओ की अब खैर नहीं..*


कहां की है घटना..?? कैसे हुआ भंडाफोड़..??




मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से सामने आया है जहां पर शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों ने आम जनों की धार्मिक आस्था के केंद्र मां नर्मदा के तट के किनारे ही अवैध शराब बनाने की कच्ची भट्टी बनाकर रखी हुई थी। विश्वसनीय  मुखबिर  से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग ने इस पूरे मामले की सूचना उच्च स्तरीय अधिकारियों तक पहुंचाई। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए  कलेक्टर महोदय श्री कर्मवीर शर्मा जिला जबलपुर के निर्देशन, सहायक आबकारी आयुक्त श्री एस. एन. दुबे के मार्गदर्शन एवं आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी श्री जी०एल० मरावी के नेतृत्व में *वृत्त 6(ब) तिलवारा थानान्तर्गत ग्राम रमनगरा में नर्मदा तट पर सामूहिक दबिश की कार्यवाही की गई।


*भैंस चराने गए बच्चे को* *"बाघ" ने बनाया शिकार* *खत्म नहीं हुआ अब तक* *टाइगर का आतंक*


नर्मदा तट के किनारे सजा था अवैध शराब बनाने का कारोबार..




आबकारी विभाग कार्यवाही दौरान नर्मदा तट पर सघन तलाशी की गई। इस दौरान टीम ने कच्ची शराब बनाने की भट्टी चढी हुई पाई गयी। साथ ही अलग-अलग स्थानों से लगभग 25 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब तथा 8 प्लास्टिक ड्रम, लगभग 120 प्लास्टिक डब्बों एवं पन्नियों में छुपाकर रखा गया लगभग 3400 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी टीम द्वारा मौके पर ही 34 किलो महुआ लंका नष्टीकरण करते हुए 25 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामान की जब्ती बनाई गई है।


*ब्रिटेन के नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर* *स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी*


अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर , शराब माफियाओं की तलाश जारी...




दबिश देते हुए मौका ए वारदात पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने पाया की नर्मदा तट के किनारे बड़े व्यापक रूप में कच्ची शराब की भठ्ठी से शराब का निर्माण किया जा रहा था हालांकि टीम की दबिश की खबर पहले ही शराब माफियाओं को लग चुकी थी यही कारण था कि टीम के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया अपने ठिकाने को छोड़कर भाग चुके थे। मौके पर से कोई आरोपियों के न मिलने से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम  1915 की धारा 34(1) 'क' एवं 'च' के तहत 6 प्रकरण कायम किये गए। वही शराब भट्टी से संबंधित आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।


*जानिए क्या है..?* *वेयर हाउस संचालकों का* *सत्याग्रह-आंदोलन....*


कार्यवाही के दौरान यह रहे मौजूद...


कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी कु. भारती गोंड आबकारी उपनिरीक रविशंकर मरावी, रविशंकर यादव, श्वेता सिंह तिवारी तथा आबकारी मुख्य आरक्षक व आरक्षक उपस्थित रहे।


*सिंघु बॉर्डर पर धरने में बैठे* *किसानों को दिल्ली सरकार देगी* *WiFi की सुविधा-*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7