जारी है.. पीले पंजे का कहर.. भू-माफियाओ की अब खैर नहीं..

जारी है..
पीले पंजे का कहर..
भू-माफियाओ की अब खैर नहीं..




(वाजिद खान-जबलपुर)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की निर्देश के बाद भू माफिया, नशे के सौदागर और मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।गौरतलब हो कि अपने बयानों में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने गलत काम करने वाले गुंडो-बदमाशों को दो-टूक शब्दों में समझाइश दे दी है। की मध्यप्रदेश में भूमाफियाओं और अवैध काम करने वालों को चुन-चुन के मारा जाएगा। प्रदेश की बात करें तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि किसी भी बदमाश पर कोई रहम न बरता जाए। यही कारण है की प्रदेश भर में एक के बाद एक प्रशासनिक कार्यवाहियां की जा रही है। जिनमें अवैध काम करने वाले बदमाशों के आशियानों को भी ध्वस्त किया जा रहा है।


*जानिए क्या है..?* *वेयर हाउस संचालकों का* *सत्याग्रह-आंदोलन....*


जबलपुर में अवैध कारोबार में लिप्त-भूमाफिया के ठिकाने पर चला बुलडोजर...




जबलपुर जिले में भू माफिया, नशे के सौदागर और मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में  बुधवार की सुबह जबलपुर के थाना हनुमानताल अंतर्गत सिद्ध बाबा क्षेत्र में भू माफिया और गांजा,शराब का अवैध कारोबार करने वाले शेखर सोनकर के द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। जिसे लेकर बुधवार सुबह से ही प्रशासनिक अमला क्षेत्र में मौजूद रहा। जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।


*भैंस चराने गए बच्चे को* *"बाघ" ने बनाया शिकार* *खत्म नहीं हुआ अब तक* *टाइगर का आतंक*


तीन चरणों मे की गई कार्यवाही...


नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की जेसीबी मशीन सुबह सबसे पहले सिद्ध बाबा क्षेत्र में पहुंची और यहां पर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाई गयी छह दुकाने और एक रिहायशी मकान को खाली कराया गया इसके बाद बुलडोजर और जेसीबी मशीन की मदद से इस अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया... 


*ब्रिटेन के नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर* *स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी*


इसके बाद शासकीय अमला सिंधी कैंप पहुंचा, जहां शेखर सोनकर ने शासकीय भूमि पर दो मंजिला शानदार मकान बनाया था इस मकान को भी खाली कराकर तोड़ दिया गया .... 


तीसरी कार्यवाही के लिए शासकीय अमला अधारताल थाना क्षेत्र पहुंचा, जहां पर शेखर सोनकर ने तीन हजार स्क्वायर फीट शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया था... 


शासकीय अमले ने इस अवैध निर्माण को भी जेसीबी मशीनों से पूरी तरह ध्वस्त कर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है... 


*सिंघु बॉर्डर पर धरने में बैठे* *किसानों को दिल्ली सरकार देगी* *WiFi की सुविधा-*


जिला प्रशासन ने 4 करोड़ की शासकीय भूमि की कब्जा मुक्त...




आपको बता दें कि अपनी इस ताबड़तोड़ कार्यवाही के दौरान  जिला प्रशासन ने लगभग चार करोड रुपए कीमत की शासकीय भूमि को नशे के कारोबारी शेखर सोनकर के कब्जे से मुक्त कराया है.... इस कारवाही को जबलपुर मे माफिया के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही में से एक माना जा रहा है... इस कारवाही को अंजाम देने के लिए एडिशनल एसपी अमित कुमार और एसडीएम ऋषभ जैन अपने अमले के साथ मौके पर डटे रहे और कर्मचारियों को निर्देशित करते रहे।


*पत्रकार पिटा है.. जनाब* *कोई नेता का रिश्तेदार नहीं..* *जो तत्काल कार्यवाही हो जाय...*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7