मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना से... खिल उठे बुजुर्गों के चहरे... दो दिनों में आठ सौ से अधिक बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों को घर जाकर बांटा गया राशन.

मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना से
खिल उठे बुजुर्गों के चहरे...


दो दिनों में आठ सौ से अधिक बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों को घर जाकर बांटा गया राशन.




जबलपुर - बुजुर्गों, बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न घर पहुंचाकर देने की मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना जबलपुर जिले में भी प्रारम्भ हो गई है । ग्वालियर के बाद जबलपुर प्रदेश में दूसरा जिला है जहाँ इस योजना को लागू किया गया है । जिले में यह योजना इसी सोमवार से प्रारम्भ हुई और दो दिनों में ही 800 से अधिक बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग हितग्राहियों को उनके घर जाकर राशन दिया जा चुका है । बुजुर्गों और दिव्यांगों को उचित मूल्य दुकानों से घर जाकर राशन प्रदान करने की मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना की शुरुआत ग्वालियर में की गई थी । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी माह की सात तारीख को अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान इस योजना का शुभारम्भ किया था और जल्दी ही मॉडल के तौर पर इसे पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिये थे ।



नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..



ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार





Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7