CORONA के U-Turn से... चिंता में शिवराज... अधिकारियों को दिए यह निर्देश

CORONA के U-Turn से...
चिंता में
शिवराज...
अधिकारियों को दिए यह निर्देश




भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी सावधानियों के पालन के लिये रोको-टोको अभियान को प्रभावी तरीके से लागू किया जाये, अन्यथा कठोर कदम उठाना आवश्यक हो जायेगा। इंदौर, भोपाल, बुहानपुर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर और छिंदवाड़ा में तेजी से प्रकरण बढ़ रहे हैं। जिला कलेक्टर और क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप सतर्क और सक्रिय रहते हुए स्थिति पर अभी से नियंत्रण करें।


मुख्यमंत्री ने यह निर्देश रविवार शाम को अपने निवास पर कोरोना की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान बैठक में उपस्थित थे।


*MP में फिर से कोरोना प्रकोप..* *429 नए मामले..3 की मौत..*


इंदौर और भोपाल में तेजी से पैर पसार रहा है संक्रमण
बढ़ रही है पॉजीटिव प्रकरणों की संख्या


मुख्यमंत्री चौहान ने लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री को इन जिलों पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में देश में छठवें नंबर पर है। महाराष्ट्र में नए केसों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई हैं। केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रकरण बढ़ रहे हैं। गत सात दिनों में इंदौर में 1103, भोपाल में 573, जबलपुर में 134, छिंदवाड़ा में 93, उज्जैन में 91, बैतूल और बुरहानपुर में 67-67 पॉजिटिव प्रकरण दर्ज हुए।


*पेट्रोल-डीजल के दाम कम करना* *"धर्म संकट" से कम नहीं...* *वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण*


अबतक 9 लाख को लग चुकी है..
टीकाकरण की पहली डोज़



बैठक में टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ ने बताया कि लगभग 9 लाख व्यक्तिओं को टीके की पहली डोज़ लग चुकी है। मध्यप्रदेश टीकाकरण में देश में दूसरे नंबर पर है। भोपाल, इंदौर, धार, बुरहानपुर और पन्ना सहित कई जिलों में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हो रहा है।


*मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की रहस्यमयी मौत...* *हत्या या आत्महत्या..???*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..



ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार







Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7