आबकारी अधिकारी का फरमान.. वैक्सीन के डबल डोज वालों को शराब में 10 % की छूट.. विधायक बोले किसकी नज़र में नंबर बढ़ा रहे हो...

आबकारी अधिकारी का फरमान..
वैक्सीन के डबल डोज वालों को शराब में 10 % की छूट..

विधायक बोले किसकी नज़र में नंबर बढ़ा रहे हो...





 कोविड वैक्सीन के दोनो डोज का प्रमाण पत्र लाने वाले उपभोक्ताओं को मदिरा खरीदी पर 10 प्रतिशत की छूट......


यह छूट देशी मदिरा दुकान सीतामउ फाटक, भुनियाखेडी, पुराना बसस्टेण्ड पर प्राप्त होगी....


मंदसौर 23 नवंबर 2021

 जिला आबकारी अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में सहयोग करने तथा दोनों डोज लगने का प्रमाण प्रस्तुत करने पर देशी मदिरा दुकान सीतामऊ फाटक, भूनिया खेड़ी एवं पुराना बस स्टैंड पर 10% की छूट प्रदान की जाएगी।


कोविड -19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु महावैक्सीनेशन अभियान जारी है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु मंदसौर नगर की देशी मदिरा दुकान सीतामउ फाटक, भुनियाखेडी, पुराना बसस्टेण्ड के बाहर जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन के लिए लगाने वाले केम्प मे आवश्यक सहयोग करने एवं मदिरा उपभोक्ताओं को वैक्सीनेशन के प्रति आकर्षित एवं प्रोत्साहित करने हेतु प्रयोग के तौर पर लायसेंसी द्वारा " कोविड वैक्सीन के दोनो डोज का प्रमाण पत्र लाने वाले उपभोक्ताओं को मदिरा खरीदी पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि उक्त कार्य में किसी प्रकार का दुरूपयोग न हो।


आबकारी अधिकारी के आदेश पर भड़के विधायक यशपाल




मंदसौर जिला आबकारी अधिकारी द्वारा शराबियों को दोनो वैक्सीन लगाने के प्रमाण पर 10% की छूट की घोषणा पर मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने त्वरित टिप्पणी करते हुए यह नवाचार उचित नही है ना ही शासन का यह निर्णय है । साथ ही विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने यह भी कहा कि इससे पीने वालो का आकर्षण बढ़ेगा ।

जिसके चलते समझा जाना भी जरूरी है कि आबकारी अधिकारी किनकी नज़रों में नम्बर बढ़ाना चाह रहे है या किसके कहने पर वे इस तरह की घोषणाएं कर रहे है ।


For video NEWS CLICK HERE





Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7