विधायक पुत्र ने की खुदकुशी.. पिता की सर्विस रिवाल्वर से किया फायर..

विधायक पुत्र ने की खुदकुशी..
पिता की सर्विस रिवाल्वर से किया फायर..




मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभव ने गुरुवार को खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में भंडारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विभव ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर पर फायर किया था।



 प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक संजय यादव के दो बेटे हैं। इनमें छोटा बेटा विभव उम्र 17 वर्ष घर पर था। मां सीमा किसी काम से भोपाल गई थीं, जबकि पिता, ग्रामीण बैठक में शामिल होने गए थे। बड़ा बेटा समर्थ यादव पेट्रोल पंप पर गया हुआ था। घर पर सिर्फ नौकर हरिनाथ था।

दोपहर डेढ़ बजे घर की पहली मंजिल पर से पिस्टल चलने की आवाज आई। नौकर तुरंत पहुंचा, तो विभव खून से लथपथ पड़ा था। पास ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। हरिनाथ ने संजय यादव को सूचना दी। इसके बाद उसे तुरंत भंडारी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद घर के पास तनाव का माहौल है। यहां भीड़ इकट्ठी हो गई।


घटना को अंजाम देने से पहले विधायक के बेटे ने बकायदा अंग्रेजी भाषा में 4 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा।

 जिसमें पापा-मम्मी को अच्छा बताते हुए घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने लिखा कि मेरा दोस्त ऊपर गया, मैं उसके पास जा रहा हूं।

विभव सत्य प्रकाश मदन महल स्कूल में 12वीं का छात्र था। वह साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों के लिए जांच की जा रही है।



विकास की कलम शोकाकुल परिवार के लिए कामना करती है कि..

ईश्वर उन्हें इस अथाह दुःख को सहने के सामर्थ्य प्रदान करे। साथ ही मृत विभव को अपने चरणों मे स्थान देते हुए सतगति प्रदान करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7