BJP ने गलती से अपने ही आदमी के घर छापा मरवा दिया- अखिलेश यादव

BJP ने गलती से अपने ही आदमी के घर छापा मरवा दिया- अखिलेश यादव



आयकर और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा चित्र व्यापारी के घर मारे गए छापे को लेकर पूरे देश में हलचल मची हुई है एक और जहां विभाग को बड़ी भारी रकम छापे में बरामद हुई है तो वही इस छापामार कार्यवाही के बाद उसे राजनीतिक रूप देने का भी प्रयास जोरों शोरों पर जारी है हाल ही में फैली इत्र कारोबारी के समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई अफवाहों का खंडन करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर मजाकिया कटाक्ष किया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के उनकी पार्टी से किसी तरह के संबंध से इनकार किया और मजाक में कहा कि भाजपा नेग लती से अपने ही व्यवसायी पर छापा मारा है। यहां समाजवादी रथ यात्रा शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि व्यापारी के सीडीआर से कई भाजपा नेताओं के नाम सामने आएंगे जो उनके संपर्क में थे। 

अखिलेश ने कहा, 

गलती से भाजपा ने अपने ही कारोबारी पर छापा मारा है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी इत्र सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने लांच किया था न कि पीयूष जैन ने।

 भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ भाजपा ने डिजिटल भूल से अपने ही व्यवसायी के यहां छापा मारा।

गौरतलब है कि आयकर और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा गत दिनों की गई छापेमारी में कानपुर में इत्र व्यापारी के घर से लगभग 257 करोड़ रुपये नकद, 25 किलो सोना और 250 किलो चांदी बरामद की गई थी। अदालत के आदेश पर पीयूष जैन को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7