लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट अपडेट.. सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का कट्टरपंथी आतंकी मुल्तानी जर्मनी से गिरफ्तार

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट अपडेट..
सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का कट्टरपंथी आतंकी मुल्तानी जर्मनी से गिरफ्तार



पंजाब के लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट के पीछे मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भारत सरकार की कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है क्योंकि जर्मन पुलिस ने जिस जसविंदर सिंह मुल्तानी को बर्लिन से गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का कट्टरपंथी है और लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

मोदी सरकार ने ब्लास्ट के 72 घंटे में जर्मनी पर कूटनीतिक दबाव बनाकर मुल्तानी की गिरफ्तारी को अंजाम दिलवाया है। इसमें भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि यदि मुंबई या दिल्ली में कोई बम विस्फोट होता है तो वह जर्मनी को जवाबदेह ठहराएगा।

 जिसके बाद जर्मन पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बर्लिन और नई दिल्ली में स्थित अधिकारियों के अनुसार, मोदी सरकार ने मामले की गंभीरता के बारे में जर्मन संघीय पुलिस को समझाने के लिए दिल्ली और बर्लिन में जर्मन दूतावास को कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी प्रदान की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7