केंद्रीय संस्कृति मंत्री का नगर आगमन पर स्वागत भारत की संस्कृति को दुनिया देखेगी : मेघवाल

केंद्रीय संस्कृति  मंत्री का नगर आगमन पर स्वागत  
भारत की संस्कृति को दुनिया देखेगी : मेघवाल 



जबलपुर। केंद्रीय संस्कृति एवँ संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जबलपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा धनवंतरी नगर चौक में उनकी अगवानी कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा भारतीय संस्कृति कितनी महान है इसी झलक हमारी संस्कृति में दिखती है और प्रसन्नता की बात है जी-२० सम्मिट में भी भारत की संस्कृति के विषय का एक सत्र शामिल होगा और उसमें हम पूरी दुनिया को अपनी संस्कृति से परिचित कराएँगे। आज जबलपुर में भी नर्मदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमो में हमारी संस्कृति के विभिन्न रूप देखने मिलेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा हमारे लोकसभा के मुख्य सचेतक एवँ जबलपुर के साँसद राकेश सिंह के आमंत्रण पर यहाँ नर्मदा महोत्सव के निमित्त आना हुआ है और कार्यकर्ताओं ने जो अभूतपूर्व स्वागत किया उसके लिए आभारी हूँ।

इस अवसर पर नगर महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव, डिम्पी विश्वकर्मा, लालू यादव, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू,सोनू बचवानी,  युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री ईशान नायक, महाराणा प्रताप मंडल से अनुराग राहुल साहू, प्रदीप पटेल, राजीव बेंटिया, पार्षद जीतू कटारे, सुनील पूरी गोस्वामी, अभय नायक आदि ने स्वागत किया।  

साँसद निवास में पहुंची नृत्यांगना पद्म विभूषण सोनल मानसिंह................

भेड़ाघाट में आयोजित नर्मदा महोत्सव में शामिल होने जबलपुर पधारे केंद्रीय संस्कृति एवँ संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवँ पद्मविभूषण डॉ सोनल मानसिंह साँसद राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पहुँचे जहाँ साँसद श्री सिंह के साथ विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले ने स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7