जबलपुर से हो सकती है लिव विद नेचर की शुरुआत केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल


जबलपुर से हो सकती है लिव विद नेचर की शुरुआत  केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 



जबलपुर । केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यहां कहा,  भारतीय संस्कृति कितनी महान है, इसकी झलक हमारी संस्कृति में दिखती है और प्रसन्नता की बात है कि जी-२० सम्मिट में भी भारत की संस्कृति के विषय का एक सत्र शामिल होगा और उसमें हम पूरी दुनिया को अपनी संस्कृति से परिचित कराएंगे। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति की झलक में भी विभिन्न रूप देखने मिलेंगे। श्री मेघवाल नर्मदा महोत्सव में शामिल होने जबलपुर पहुंचे हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सांसद राकेश सिंह के निवास भी पहुंचे। यहां उन्होंने बताया, जबलपुर से लिव विद नेचर अभियान की शुरुआत हो सकती है. उन्होंने बताया लिव विद नेचर पर्यटन के क्षेत्र में नया कॉन्सेप्ट है। मैक्सिको और इंडोनेशिया की संकल्पना को भारत में लागू किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा, हमारे लोकसभा के मुख्य सचेतक एवं जबलपुर के सांसद राकेश सिंह के आमंत्रण पर यहां नर्मदा महोत्सव के निमित्त आना हुआ है। 

भारत जोड़ो यात्रा पर साधाना निशाना......... 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर मेघवाल ने कहा, राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का नाम ग़लत रखा है। आज हर क्षेत्र में भारत मज़बूत हो रहा है। उन्होंने राहुल गांधी टूटती कांग्रेस को जोड़ने का प्रयास करें। वहीं राजस्थान की सियासी उठापटक उन्होंने कहा, राजस्थान में अस्थिर सरकार चल रही है। उन्होंने सवाल किया कि ९२ विधायकों के इस्तीफ़े के बाद आखिर कैसे चल रही सरकार? 

धनवंतरि चौक पर स्वागत............ 

वहीं भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा धनवंतरि नगर चौक पर उनका स्वागत किया गया।  इस अवसर पर नगर महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव, डिम्पी विश्वकर्मा, लालू यादव, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, सोनू बचवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री ईशान नायक, महाराणा प्रताप मंडल से अनुराग राहुल साहू, प्रदीप पटेल, राजीव बेंटिया, पार्षद जीतू कटारे, सुनील पूरी गोस्वामी, अभय नायक ने स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7